Skip to contentके० एस० टी०,कानपुर नगर संवाददाता। चकेरी में भाजपा नेता के भांजे ने युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। पीड़िता ने आरोपित पर शादी का दबाव डाला तो आरोपित अपने मामा के साथ जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस कमिश्नर बीपी जोगदण्ड के आदेश पर छह माह बाद भाजपा नेता समेत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।
चकेरी निवासी युवती ने बताया कि करीब तीन साल पहले लाल बंगला के रहने वाले अनिकेत उर्फ अंकित से दोस्ती हुई। आरोप है कि उसने शादी का झांसा देकर लगातार शारीरिक संबंध बनाता रहा। इस बीच वह गर्भवती हो गई। आरोपित ने दिसम्बर 2021 को अपनी मां शिल्पी के साथ मिलकर उन्हें जबरन दवा खिलाकर गर्भपात करवा दिया।
जिसकी जानकारी होने पर मई 2022 को उनके पिता युवक के घर बातचीत करने पहुंचे तो आरोपित के परिवार ने गाली-गलौज व मारपीट कर घर से भगा दिया। घटना के बाद आरोपित के मामा भाजयुमो के दक्षिण जिला उपाध्यक्ष दीपू गुप्ता उन्हें और परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहे थे, जिसके बाद से वह आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए.
लगातार चकेरी थाने के चक्कर लगा रही है। भाजपा नेता के दबाव में चकेरी पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही थी, जिसके बाद उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस कमिश्नर से की। थाना प्रभारी अंजन कुमार ने बताया कि पीड़िता की शिकायत मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।